सहारनपुर

सहारनपुर में खौफनाक वारदात: ‘बीवी से था अवैध संबंध का शक’ – पड़ोसी ने कर दी बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना में शनिवार की रात एक दुखद घटना हुई। जहां पर अवैध संबंधों को लेकर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र 32 साल थी, उसका नाम मंटू पुत्र मोहर सिंह है।

अवैध संबंध को लेकर हुआ विवाद, चाकू मारकर की गई हत्या
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  मंटू के परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ पास के ही पड़ोसी सौरभ पुत्र मुकेश का बहुत समय से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। उस रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्से में आए सौरभ ने अपने पास रखा चाकू निकाला और मंटू के पेट में कई बार वार कर दिए। इससे मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में हुई मौत, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद परिवार वाले तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार ने सौरभ, उसके चाचा संजीव और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही जांच
सीओ देवबंद रविकांत पराशर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मृतक के पिता मोहर सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ में आएंगे। इस घटना से पूरे गांव में रोष है और लोग न्याय की आवाज उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button