सहारनपुर

सहारनपुर दौरे पर सीएम योगी; कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को सहारनपुर दौरे पर रहेंगे। यहां पर सीएम अमृत सरोवर का लोकरपण करने के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सहित कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह 10.30 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे और 2.40 बजे तक जनपद में रहेंगे।

योगी करेंगे समीक्षा बैठक
सीएम योगी विकास कार्यों और धार्मिक पर्यटन योजनाओं की मंडलीय समीक्षा करेंगे। इस बैठक में शामली और मुजफ्फरनगर के अधिकारी ऑनलाईन शामिल होंगे जबकि सहारनपुर के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री सहारनपुर में गोगा म्हाड़ी पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। वह वहीं पर स्थित अमृत सरोवर का लोकार्पण करेंगे और जनमंच में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कमिश्नर अटल कुमार राय, जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर निगम के नगरायुक्त शिपू गिरि, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने स्थलीय निरीक्षण किये।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम 
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री सरकारी जहाज से सरसावा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां से वह हैलीकाप्टर से सहारनपुर पुलिस लाइन उतरेंगे। जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। पार्टी के कुछ प्रमुख कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की हवाई अडडे पर और कुछ पुलिस लाइन में अगवानी करेंगे। शांकुभरी देवी में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रदान की जाने वाली योजनाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। साथ ही वह मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुक्रताल में घाटों के निर्माण, भागवत कथा हाल और दूसरी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button