राज्य
Trending

सहपाठी हिंदू लड़की के साथ यात्रा करने पर छात्र की पिटाई, आरोपी हिंदुत्व समूह के सदस्य

मंगलुरु पुलिस ने शहर में नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) के हाल के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर कॉलेज के एक छात्र को उसकी एक सहपाठी हिंदू लड़की के साथ यात्रा करने के लिए बस से बाहर खींचने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है।

मंगलुरु पुलिस ने शहर में नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) के हाल के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर कॉलेज के एक छात्र को उसकी एक सहपाठी हिंदू लड़की के साथ यात्रा करने के लिए बस से बाहर खींचने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुरथकल के प्रकाश और मुथु तथा असइगोली के राकेश के रूप में हुई है।

ऐसा संदेह है कि ये आरोपी एक हिंदुत्व समूह के सदस्य हैं। पीड़ित रशीम उमर ने यहां कादरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि हमलावरों ने धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे मार देंगे। यह घटना 24 नवंबर को शहर में नंथूर के पास हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button