crime
Trending

सवारी के लिए निजी बस चालक और परिचालकों में चले डंडे, 8 लोग घायल

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

पानीपत. पानीपत के असंध रोड पर सरकारी पेट्रोल पंप के पास सवारी बैठाने को लेकर दो निजी बसों के चालकों और परिचालकों में जमकर राड व डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पहले भी निजी बस चालकों में सवारी बैठाने का लेकर मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज का कहना है कि केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के ललिमाना गांव के आजम ने पुलिस को शिकायत दी कि वह साहिल ट्रांसपोर्ट पर बतौर हेल्पर की नौकरी करत है। उनकी बस पानीपत से उत्तर प्रदेश के हरदोई तक चलती है। वह, हापुड़ का शहरयाब और हेल्पर राधना का मुशरिक असंध रोड पर बस में सवार बैठा रहे थे। ब्लू स्काई टूर एंड ट्रैवल्स के चालक व परिचालक भी पास में बस में सवारी बैठा रहे थे। इसको लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि फतेह खान, मुसल्ला शौकिन, इकरार, सलीम, मोहशीन और अन्य चार पांच युवकों ने तीनों के साथ मारपीट की। आरोपितों को बस के मालिक ने मारपीट के लिए भेजा था। घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के किठौर गांव के मोहम्मद मोहसीन ने पुलिस को शिकायत दी कि वह ब्लू स्काई टूर एंड ट्रैवल्स की बस पर ड्राइवर है। वह बस में सवारी बैठा था। तभी साहिल टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक शाहनवाज ने चार पांच लोगों के साथ मिलकर डंडे व राड से उस पर, फतेह खान, शकील, इकरार और मोहसिन पर हमला कर दिया। फतेह खान की हालत गंभीर है। उसकी जान भी जा सकती है। हमलवारों में सहरीयाब, आजम, सलीम, फुरकान , शोयब, वसिम,सरताज व अन्य 15-16 युवक शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button