बॉलीवुड
Trending

सलमान खान के साथ डेटिंग पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेता सलमान खान का नाम उनके साथ काम करने वाली नई एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ जुड़ा है। वह फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में उनके अपोजिट नजर आएंगी। इन दोनों के डेटिंग के चर्चे भी खूब हैं। पूजा हेगड़े ने आखिरकार सलमान खान को डेट करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

सलमान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की अफवाहें कुछ महीने पहले शुरू हुई थीं। उनमें से किसी ने भी दावों का खंडन या स्वीकार नहीं किया था। ये चर्चा तब और बढ़ गई जब सलमान पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शामिल होने मैंगलोर गए। इस शादी की कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं।

को-स्टार सलमान खान को डेट करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पूजा हेगड़े ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले पूजा ने कहा कि वह सिंगल हैं और करियर उनकी प्राथमिकता है। मैं फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही हूं। मैं इन अफवाहों पर कोई कॉमेंट नहीं करना चाहती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button