देश

सरयू नदी में डूबे 4 श्रद्धालु, एक को बचाया गया…तीन की तलाश जारी

देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में, सरयू नदी में एक दुखद हादसा सामने आया है। दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए कलश भरने गए चार श्रद्धालु नदी में डूब गए, जिनमें से एक को स्थानीय नाविक ने बचा लिया, लेकिन तीन अभी भी लापता हैं।

यह घटना बरहज थाना क्षेत्र के गौरा घाट की है, जहां आज सुबह करीब 10 बजे चार श्रद्धालु सरयू नदी में कलश भरने आए थे। ये सभी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए पूजन हेतु पानी लेने गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरहज के लहछुआ गांव के विवेक, उम्र 19 वर्ष, रणजीत, उम्र 16 वर्ष, शेखर, उम्र 16 वर्ष, और चोरी चौरा के नई बाजार निवासी गांगुली नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण चारों डूबने लगे।

स्थानीय मछुआरों ने मदद की गुहार सुनकर तुरंत कार्रवाई की। एक नाविक ने नाव के लंगर की मदद से गांगुली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी तीनों श्रद्धालु, विवेक, रणजीत और शेखर—नदी में डूब गए। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं, और गोताखोरों की मदद से लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। वही संबंध में क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button