राज्य
Trending

सरकार बढ़ती महंगाई को करे नियंत्रित : अरुण शर्मा

हरियाणा प्रदेश में सरकार ने शराब तो सस्ती कर दी है, लेकिन आटा, दाल के भाव आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस भी एक हजार को पार कर गई है।

गुड़गांव। हरियाणा प्रदेश में सरकार ने शराब तो सस्ती कर दी है, लेकिन आटा, दाल के भाव आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस भी एक हजार को पार कर गई है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी के जुटाने के लिए बड़ा परेशान होना पड़ रहा है। सरकार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाए। उक्त मांग सामाजिक संस्था भगवान परशुराम सेवा दल के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शर्मा ने सरकार से की है।

उनका कहना है कि आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। दाल, आटा, चीनी, गैस, डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश सरकार आबकारी नीति में बदलाव कर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। जबकि शराब आम आदमी की पहुंच से दूर होनी चाहिए, लेकिन सरकार राजस्व कमाने में जुटी है। उनका कहना है कि आम जनता के लिए राशन वितरण प्रणाली बेहतर होनी चाहिए ताकि प्रदेशवासियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके। अधिवक्ता का कहना है कि शराब शरीर व आत्मा दोनों का नाश करती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी शराब के घोर विरोधी थे, लेकिन सरकार आबकारी नीति में बदलाव कर शराब के कारोबार को बढ़ावा देने में लगी है। अवैध शराब का कारोबार भी प्रदेश में फल फूल रहा है। उनका कहना है कि हरियाणा को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए ताकि आम जनता को दालरोटी सस्ती दर पर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button