Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस में पहुंची महिला ने लगाया दबंग पर जमीन कबजाने का आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद की एक विधवा महिला ने एक मुस्लिम दबंग पर जमीन को कबजाने का आरोप लगाया है। महिला पिछले 4 माह से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन दबंग के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला ने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है।

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टहेढ़ा निवासी विधवा महिला राजबाला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति की लगभग एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसी के गांव के एक मुस्लिम समाज के दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है तथा कब्जे हटाने को कहने पर दबंग विधवा महिला को जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने दबंग के खिलाफ थाना ककरौली सहित जिले के पुलिस प्रशासन के पिछले 4 माह से चक्कर काट रही है। लेकिन विधवा महिला को पुलिस प्रशासन से कोई इंसाफ नहीं मिल रहा है। शनिवार को विधवा महिला थाना काकरोली समाधान दिवस पर पहुंची तो उसने बताया कि वह पिछले 4 माह से अधिकारियों के चक्कर काट कर अब वह थक चुकी है लेकिन दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वही महिला ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कहा कि अगर उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया तो वह पूरे परिवार के  साथ जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर आत्महत्या करेगी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button