बागपत(विपुल जैन)। खेड़की गांव के रहने वाले मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष मनोहर गौड के पिता श्रीगोपाल गौड का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

63 वर्षीय श्रीगोपाल गौड एक सामाजिक और धार्मिक विचारों के व्यक्ति थे और अपने व्यवहार कुशल व मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वह गुरुवार की सुबह अपने खेत पर घूमने के लिए गए थे, वहीं पर अचानक उनका हदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और उनके घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। उनके तेहरवीं चार दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जय गोपाल गौड, संजीव गौड, आशीष प्रधान, डॉ रामकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, रामकुमार, सुभाष, सचिन, उज्जवल, प्रदीप आदि थे।


