देश
Trending

सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को नेता दारा सिंह चौहान ने शनिवार को बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से विधानसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है।

पिछले कई दिनों से उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। वह भाजपा सरकार में वन मंत्री रह चुके हैं पर चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को सपा के लिए झटका माना जा रहा है। दारा सिंह चौहान ने अपना राजनीतिक सफर बसपा से शुरू किया। 1996 और 2000 में दारा सिंह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।

2009 का लोकसभा चुनाव दारा सिंह ने बसपा के टिकट पर घोसी सीट से लड़ा और जीता था। 2015 में दारा सिंह ने भाजपा ज्वॉइन की और 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए। राजनीतिक जानकारों की मानें तो दारा सिंह चौहान समाज के बड़े नेता हैं। उनका असर मऊ समेत 20 जिलों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button