सनातन धर्म महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पत्रांक संख्या 3832/सत्तर-3-2022 के अनुपालन में सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में मां सरस्वती सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वाणिज्य विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में एकता दौड़ एवम् शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया।
मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पत्रांक संख्या 3832/सत्तर-3-2022 के अनुपालन में सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में मां सरस्वती सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वाणिज्य विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में एकता दौड़ एवम् शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, वाणिज्य विभाग के विभााध्यक्ष डॉ० विकास वर्मा एवं महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा दीप- प्रज्वलन तथा मां सरस्वती को माल्यार्पण और सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर सुमन अर्पण कर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. अशोक कुमार त्रिपाठी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के भारतीय रियासतों के एकीकरण द्वारा देश को दिए गए अप्रतिम योगदान से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से पटेल जी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एकता दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त मुस्कान, द्वितीय स्थान प्राप्त काजल पुंडीर तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली शिवानी को प्रमाण- पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। वाणिज्य विभाग की सुश्री शिवानी मौर्य ने समन्वयक के रूप में कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया तथा सह- समन्वयक श्री अजय ने अपने पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. अजय पाल, प्रो. निकिता, प्रो. विशंभर पांडेय,डॉ० सविता, मो. सलीम, सुश्री प्रतिभा,डॉ० सुबोध, श्री अनूप पटेल, सुश्री शुभी, श्री पवन एवं अन्य शिक्षकगण और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


