सहारनपुर

सदर पुलिस ने हैड बैग से चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को चोरी के एक लाख रुपये सहित किया गिरफ्तार

 

सहारनपुर / थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा हैड बैग से चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ता महिलाओं को गिरफ्तार कर नकदी की बरामद।
आज एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेस वार्ता में बताया की मंगलवार को वादिया श्रीमति रितु वर्मा पत्नि राजीव कुमार निवासी , ज्योति लेन वजीराबाद दिल्ली द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा उनके पिताजी कर्ण सिंह वर्मा द्वारा बैक से निकाले गये एक लाख रुपये आटो मे जाते समय हैण्ड बैग से चोरी करने का मामला दर्ज कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियोग का अनावरण कर अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर महिला चोरो आरती पत्नि सुरेश निवासी हरि नगर थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा व रचना पत्नि जिले सिंह निवासी कैम्प कालोनी थाना सदर जिला पलवल हरियाणा को आईटीसी रोड निकट हरि मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागण के कब्जे से चोरी किये गये एक लाख रुपये बरामद हुए। अभियुक्ता उपरोक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्तागण ने बताया की हम अपने छोटे- 2 बच्चो के साथ अलग -2 शहर मे बैंको के आसपास रैकी करते रहते है बैक से जो व्यक्ति हैण्ड बैग आदि लेकर निकलता है हम पहचान जाते कि यह व्यक्ति बैक से पैसे निकाल कर लाया है। हम लोग भी उसके साथ आटो या ई रिक्शा मे दोनो तरफ से घेर कर अपने छोटे बच्चो के साथ बैठ जाते है तथा मौका मिलने पर उसके बैग से पैसे चोरी कर लेते है। यह व्यक्ति सैन्ट्रल बेक से हैड बैग लेकर निकला था तभी हमने उसे पहचान लिया कि ये बैक से पैसे लेकर आया है। तभी हम उसके साथ आटो मै बैठ गयी तथा हसनपुर चुंगी से पहले उसके बैग से पैसे निकाल कर हसनपुर चुंगी पर आटो से उतर गये थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

1. उ0नि0 जयवीर कुमार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 रणवीर सिंह थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
3. का0 अमित कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर
4. म0है0का अन्वेष थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button