Accident
Trending
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी।

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि कैथी गांव निवासी विनोद राजवंशी (30) सोमवार की देर रात बाइक से तिलौथू जा रहा था। इसी दौरान गांव के निकट उसकी बाइक बिजली के खंभा से टकरा गयी। दुर्घटना में घायल युवक को ग्रामीणों ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।




