देश-विदेश
Trending

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस की स्थायी सदस्यता समाप्त की जाएं: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए मांग की है कि रूस को यूक्रेन पर हमला करने कारण माकूल सजा दी जानी चाहिए और सुरक्षा परिषद में उसका स्थायी सदस्य का दर्जा समाप्त किया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए मांग की है कि रूस को यूक्रेन पर हमला करने कारण माकूल सजा दी जानी चाहिए और सुरक्षा परिषद में उसका स्थायी सदस्य का दर्जा समाप्त किया जाना चाहिए।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक प्री रिकाॅर्डेड वीडियो में बुधवार को मांग की कि रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों की विस्तार से जांच की जाएं और एक विशेष युद्ध न्यायाधिकरण बनाया जाए।
बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि श्री जेलेंस्की ने अपने भाषण में उनके देश के लिए सैन्य सहयोग के साथ वैश्विक स्तर पर रूस को सजा देने के लिए एक शांति फार्मूला भी रखा। अपनी परिचयात्मक टिप्पणी में ही श्री ज़ेलेंस्की ने रूस को यूक्रेन में एक अवैध युद्ध छेड़कर विनाशकारी अशांति फैलाने का दोषी बताया।
जिस समय श्री जेलेंस्की यह बात कह रहे थे उसी समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने लगभग तीन लाख रिजर्व रूसी सैनिकों को ड्यूटी पर आने के लिए बुलाया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके दुश्मन की यह पहल दिखाती है कि वह शांति वार्ताओं को लेकर गंभीर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button