संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज वन नेस वन कार्यक्रम का आयोजन नगर के दिल्ली रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया तथा निरंकारी मंडल की ब्रांच डौंला में भी वननेस वन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
बागपत। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज वन नेस वन कार्यक्रम का आयोजन नगर के दिल्ली रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया तथा निरंकारी मंडल की ब्रांच डौंला में भी वननेस वन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संतो भक्तों ने वृक्षारोपण आयोजित कर वृक्ष लगाएं।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन जहां देशभर में और दूर देशों में भी सामाजिक सेवाओं में भरपूर योगदान देता चला आ रहा है वही आज पूरे विश्व भर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करता है। बागपत में संत निरंकारी मंडल की ब्रांच के मुखी जयपाल सिंह ने कहा कि आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से यह सेवा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा की वृक्ष लगाने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है वही हरियाली हरियाली होती है अगर यह हरियाली हमारे मनों में भी हो जाए तो सारे दिल हरे भरे रहेंगे ठंडक भरे रहेंगे वही ब्रांच ढोला में मुखी नीम सिंह जी ने भी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश दीया की घर के हर एक प्राणी को एक एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उस वृक्ष की देखरेख भी करनी चाहिए यह भी एक इंसानियत की महान सेवा है वृक्ष होंगे तो जीवन भी होगा कार्यक्रम में मास्टर अश्वनी कुमार टाक, जगमेल, राजकुमार, गुड्डू, विनोद कुमार संचालक आदि ने भरपूर सेवा में योगदान दिया।


