श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक परिवार द्वारा स्ट्रीट चिल्ड्रन स्कूल में सेवा की
श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक परिवार द्वारा स्ट्रीट चिल्ड्रन स्कूल में पढ़ने वाले बहुत ही जरूरत मंद बच्चों के निमित्त शुद्ध दूध, अमूल गोल्ड दूध का मिल्क रोज शरबत व बिस्कुट इत्यादि वितरित किए गए

मथुरा। श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक परिवार द्वारा स्ट्रीट चिल्ड्रन स्कूल में पढ़ने वाले बहुत ही जरूरत मंद बच्चों के निमित्त शुद्ध दूध, अमूल गोल्ड दूध का मिल्क रोज शरबत व बिस्कुट इत्यादि वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय पण्डित पाराशर ने सबसे पहले श्री जी के चित्रपट पर फूल माला, तिलक, धूप दीप अर्पित किए गए। उसके उपरांत सभी को पटका पहना कर, तिलक लगा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय पण्डित पाराशर ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्था का मूल मंत्र है नर सेवा नारायण सेवा, हम सदेव बहुत ही जरूरत मंद लोगो की सेवा में सदेव तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश गौड़ रामायणी ने कहा कि हम एक भजन संध्या वृद्ध आश्रम में भजन संध्या करते है और हम चाहते हैं कि बच्चों के लिए आगे भी ऐसी निरंतर सेवा में चलती है रहे। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा शालिनी पराशर ने कहा कि आज इन बच्चों ने खूब आनंद लिया, हम सदैव बच्चों को मौसम के हिसाब से ही खाने, पीने की चीजें देते रहते हैं।

इस मौके पर मनेंद्र शर्मा, अखिलेश गौड़, सुनील शर्मा, निमेष शर्मा, अर्जुन खरे, शालिनी पराशर, कृष्णा पंडित, वंश, मीडिया प्रभारी रजत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

