देश
Trending

श्री महाकालेश्वर सवारी के दौरान अभद्रता के आरोपी के घर बुलडोजर कार्रवाई

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण मास में सवारी के दौरान अभद्रता करने के आरोपी के घर आज पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा।
कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस प्रशासन के दस्ते ने आरोपी के घर के अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहाया। इसके पहले मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला ढोल धमाकों के साथ आरोपियों के घर पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंचा, जहां उन्होंने मकान के अवैध हिस्से को गिराने की कार्रवाई की।
श्रावण मास में हर सोमवार भगवान महाकाल की सवारी निकलती है। इस सोमवार ये सवारी निकलने के दौरान एक समुदाय विशेष के तीन युवकों पर सवारी में शामिल लोगों पर थूकने और कुल्ले करने का आरोप लगा। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तीन युवकों पर मामला दर्ज किया। इनमें से एक आरोपी बालिग है, जिसे जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो को नाबालिग होने के कारण बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button