श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मुजफ्फरनगर और अप्पवार्स टैक्नोलॉजीज नोएडा के साथ समझोता ज्ञापन पर हस्ताक्षर एवं एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन



मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर ने अप्पवार्स टैक्नोलॉजीज, नोएडा के साथ उद्योग-संस्थान साझेदारी के तहत सहमति ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किये। इस एम.ओ.यू. का उद्देश्य छात्रों को कैरियर परामर्श, नौकरी के अवसरों के लिये प्रशिक्षण, परियोजना सलाह और इण्टर्नशिप में मदद करने के अलावा पूर्णकालिक रोजगार क्षमता में वृद्धि करना है।
इस अवसर पर कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अप्पवार्स टैक्नोलॉजीज, नोएड़ा के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसका शीर्षक उद्यमीयता एवं इण्टर्नशिप की महत्ता रहा। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता अप्पवार्स टैक्नोलॉजीज, नोएड़ा के सी.ई.ओ. सोनू प्रकाश रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के बारे में विस्तार से बताया एवं उन कम्पनियों में छात्र कैसे इण्टर्नशिप एवं रोजगार प्राप्त कर सकते हैं इसके लिये भी उनका मार्गदर्शन किया। उहोंने बताया कि विद्यार्थी की शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर व्यवहारिक ज्ञान के अभाव में दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। आज का विद्यार्थी भविष्य में भावी इंजीनियर के रूप में समाज और विश्व को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी भूमिका को निभाने वाला होना चाहिये। उन्होंने कहा कि इन्टर्नशिप के मोड्यूल्स विद्यार्थी के अपने व्यवसाय से परिचित होते हैं जहां उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त होता है। विद्यार्थी सीधे तौर पर पुस्तकीय ज्ञान से जुड़ा होता है जिसके कारण उसे मशीनरी शिक्षा का ज्ञान नहीं हो पाता है इसलिये इन्टर्नशिप के द्वारा उसे शाल्य शिक्षण, सह-शैक्षिक गतिविधियों के द्वारा उसे समाज व समुदाय से जुड़ने का अवसर मिलता है जिससे विद्यार्थी की अन्तःदृष्टि का विकास होता है इसलिये विद्यार्थी के भविष्य के लिये इन्टर्नशिप आवश्यक हो गई है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक चैयरमैन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस एम.ओ.यू. के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों को प्रदान किया गया औद्योगिक प्रशिक्षण और एक्सपोजर आत्मविश्वास उत्पन्न करेगा और छात्रों को शैक्षणिक से कामकाजी कैरियर बनाने में मदद करेगा एवं श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के कम्प्यूटर सांइस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों का तकनीकी ज्ञान विकसित होता है तथा उनके आत्मविश्वास मे भी वृद्धि होती है एवं उन्होने बताया कि विद्यार्थियांे को आजकल के आई0टी0 आधारित युग में निरन्तर अपडेटेड रहने की आवश्यकता है और इसमें इन्टर्नशिप की अहम भूमिका है।
इस अवसर पर श्री राम ग्रुप ऑफ कोलेजेज के चीफ प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर एवंम कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारी छात्रों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है इसका अनुसरण करके छात्र आने वाले समय में उपरोक्त प्रतियोगिताओं में बेहतर भविष्य तलाश सकते हैं।
इस छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के समारोह पर श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशकडॉ आलोक गुप्ता नें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष पवन गोयल एवं सभी शिक्षको की सराहना की एवं बधाई दी एवं कई उदाहरणों के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को सफलता की कुंजी के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि आज के औद्योगिकरण के युग में पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान का भी होना आवश्यक है एवं
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की डीन अकेडमीक प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के मन में अपने भविष्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी एवं व्यवहारिक ज्ञान में निश्चत रूप से वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ हमारे संस्थान में समय-समय पर विद्यार्थियों के भविष्य के लिये ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहेगा जिससे विद्यार्थी आगे चलकर मात्र एक डिग्री के अधीन न रहें बल्कि व्यावसायिक रूप से भावी इंजीनियर बनाने की दिशा में अग्रसर हों।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के कम्प्यूटर सांइस के विभागाध्यक्ष प्रो0 पवन गोयल, रूचि रॉय, व्योम शर्मा, देवेश मलिक, शुभी वर्मा आदि प्रवक्तागण का विशेष योगदान रहा।




