श्मशान घाट की भूमि पर दबंगों ने कम रकबे पर कराई चारदीवारी
क्षेत्र के बिजरौल गांव के लोगों ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन कर श्मशान घाट की जमीन पर दबंगों के हस्तक्षेप व कम रकबे पर चारदीवारी किए जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया |
बडौत | क्षेत्र के बिजरौल गांव के लोगों ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन कर श्मशान घाट की जमीन पर दबंगों के हस्तक्षेप व कम रकबे पर चारदीवारी किए जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया |

भीम आर्मी के जिला संगठन सचिव रामपाल सिंह के नेतृत्व में इं अजय धीरयान, मैनपाल, सतबीर, श्रीनिवास, धर्मपाल, महावीर सिंह, राकेश, नत्थू राम आदि ने तहसील में हंगामा और प्रदर्शन करते हुए बताया कि, गांव में प्रधान प्रतिनिधि जयबीर सिंह डीलर व प्रधान शिवानी देवी पत्नी विजय कुमार उर्फ रिंकू दबंग व झगडालू किस्म के हैं | गांव में श्मशान घाट की भूमि के रकबे पर चारदीवारी कराई जा रही है, लेकिन दबंगई के चलते रकबे को काटकर कम कर रखा है और अपने तरीके से निर्माण करा रहे हैं |उन्होंने रिकॉर्ड में दर्ज पैमाईश के अनुसार चारदीवारी निर्माण की मांग की है |

दूसरी ओर बताया गया कि, उक्त भूमि कुल 7.5 बीघा है, पूरे रकबे की भूमि को समतल बनाकर चारदीवारी करने के लिए अभी तक प्राप्त बजट कुल 9.58 लाख है, जो काफी कम है | भविष्य में मिली ग्रांट से पूरे रकबे की चारदीवारी की जाएगी | दबंगई और श्मशान की भूमि के कटान का आरोप बेबुनियाद बताया गया ।

