राज्य
Trending

शॉर्ट सर्किट से सालों की कमाई बनी राख,धू-धूकर जला सारा सामान

हरियाणा के जींद के गांव गांगोली में एक मकान में आग लगने से सालों की कमाई हुई नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

जींद। हरियाणा के जींद के गांव गांगोली में एक मकान में आग लगने से सालों की कमाई हुई नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बुधवार सुबह शार्ट सर्किट के कारण मकान में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि मकान में रखा सभी सामान और करीब 10लाख की नकदी जलकर मामूली राख बन गई।

बताया जा रहा है कि गांगोली गांव निवासी राममेहर के घर से सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में लगी आग को देखकर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मकान मालिक राममेहर ने बताया कि आग लगने से मकान में पेटी में रखी 10 लाख की नकदी और बाकी सारा सामान जलकर राख बन गया और मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button