
बालैनी। बालैनी क्षेत्र के मुकारी गाँव में शॉर्ट सर्किट के चलते डीजे संचालक के घर मे आग लगी।आग लगने से घर मे रखा लाखो रुपये कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया।क्षेत्र के मुकारी गाँव निवासी विनोद पुत्र बालकराम शादी में डीजे बनाने का कार्य करता है। सोमवार को वह अपना मकान बंद कर अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिये लोनी गया हुआ था। शाम को अचानक मकान की लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया जिसके चलते मकान में रखे सामानों में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही पड़ोस के लोग वहां आ गए और किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से उसका करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है




