Uncategorized
Trending

शुकतीर्थ के फिरोजपुर स्थित सिद्धपीठ में कुंवर देवराज ने कराया यज्ञशाला का निर्माण

 

शुकतीर्थ।  के फिरोजपुर स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व रियासत घासीपुरा से सम्बंध रखने वाले कुंवर देवराज पंवार ने अपनी पुत्री स्व.निकिता की स्मृति में यज्ञशाला का निर्माण कराकर उसे भक्तों को समर्पित किया। इस दौरान कुंवर देवराज के पुत्र उदितराज पंवार भी उनके साथ उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य के सहभागी बने। खिचड़ी वाले बाबा स्वामी धर्मदास जी ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

शुकतीर्थ के फिरोजपुर में नीलकंठ महादेव मंदिर के निकट परिक्रमा मार्ग पर स्थित सिद्धपीठ श्रीबालाजी मंदिर पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमे अनेक श्रद्धालु,साधु-संतों ,ब्रह्मसमाज एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुंवर देवराज पंवार ने सभी साधु-संतों,ब्राह्मणों के साथ कन्याओं को भी भोजन उपरांत दक्षिणा देकर उनका उचित आदर और सत्कार किया। इसके पूर्व मंदिर प्रांगण में 22 जनवरी से लेकर 11 फरवरी तक प्रतिदिन यज्ञवेदी का पूजन वेदमंत्रों के साथ किया गया तथा 9 फरवरी को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी बालकदास जी ने बताया कि यह मंदिर श्री बालाजी महाराज की सिद्धपीठ है। वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार ने यहां के भक्तों एवं श्रद्धालुओं के हित मे एवं जनकल्याण के लिये बहुत सुंदर यज्ञशाला का निर्माण कराया है ।

उन्होंने बताया कि आज के दिन यानी 11 फरवरी को कुंवर देवराज पंवार की पुत्री स्व.निकिता का जन्मदिन मनाया जाता है। अपनी स्व.पुत्री निकिता की स्मृति में ही कुंवर देवराज पंवार ने यज्ञशाला का निर्माण कराकर इसे भक्तों को समर्पित किया है।उनके इस कार्य से यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं एवं बालाजी के भक्तों को लाभ होगा और सभी का कल्याण होगा। उन्होंने बताया कि कुंवर देवराज पंवार की धर्म और आध्यात्म में गहरी रुचि है और वह निरन्तर साधु-संतों से जुडे रहकर धर्मक्षेत्र में अपना अमूल्य सहयोग देते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस कलयुग के दौर में ऐसे सज्जन और विनम्र,दानशील व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलते हैं।स्वामी बालकदास ने बताया कि यज्ञशाला का निर्माण कराकर जो पुनीत कार्य कुंवर देवराज पंवार ने किया है उसके लिये वह साधुवाद के पात्र हैं और श्री बालाजी महाराज कुंवर देवराज पंवार की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।कुंवर देवराज पंवार ने ओजस्वी मन पत्रिका से वार्ता में कहा कि यह सब कार्य ईश्वर की इच्छा , शुकदेव पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद एवं सिद्धपीठ श्री बालाजी

मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी बालकदास जी की प्रेरणा से ही सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की इच्छा से ही संसार के सभी कार्य सम्पन्न होते हैं, हम सब तो केवल निमित्त मात्र ही हैं। ईश्वर की मर्जी के बिना पत्ता भी नही हिलता। उन्होंने कहा कि धर्म और अध्यात्म में ही जीवन के कल्याण का मार्ग छिपा है। हमे सदैव ही धर्म और आध्यात्म से जुड़े रहकर साधु-संतों का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने बताया कि धर्म एवं अध्यात्म के कार्यो में सहभागी होने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है जो संसार के अन्य किसी कार्य से संभव नही है।
इस दौरान मुख्य रूप से उदितराज पंवार,उपेंद्र भारद्वाज, प्रवीण तोमर,मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक कृष्णात्रेय,सचिन,छोटू,राजीव शर्मा,सागर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button