Madhya Pradesh
Trending
शिवराज ने नहर में डूबने से तीन बच्चियों के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले में नहर में डूबने से तीन बच्चियों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले में नहर में डूबने से तीन बच्चियों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।
श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नहर में नहाने के दौरान कल हुई दुर्घटना में तीन बच्चियों के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।



