Madhya Pradesh
Trending
शिवराज ने की सिंगरौली जिले की समीक्षा बैठक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह सिंगरौली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह सिंगरौली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ज़िले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ज़िले के विकासकार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सिंगरौली के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विकास के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी नजर है। जनता के जीवन को सुखद एवं आनंददायी बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।



