Uncategorized
Trending
शिवम ने दिल्ली में जीता कांस्य पदक
यूथ स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी बिनौली पिचोकरा के शूटर शिवम कश्यप ने तुगलकाबाद दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर हुई 45 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।
बिनौली। यूथ स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी बिनौली पिचोकरा के शूटर शिवम कश्यप ने तुगलकाबाद दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर हुई 45 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।

कोच अरविंद तोमर ने बताया कि 17 से 24 सितंबर तक चली इस चैम्पियनशिप में एकेडमी के शूटर शिवम कश्यप ने दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पदक जीतने पर सोमवार को एकेडमी पर साथी शूटरों ने खुशी मनाई इस अवसर पर भरत तोमर, रजत, नकुल, फैजान आदि उपस्जित रहे।


