Uncategorized
Trending
शिक्षक विवाहिता को लेकर हुआ फरार
कस्बे के एक मदरसे में छात्रों को पढ़ाने वाला एक शिक्षक एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया।

कांंधला। कस्बे के एक मदरसे में छात्रों को पढ़ाने वाला एक शिक्षक एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी कस्बे के एक मदरसे में छात्रों को शिक्षा ग्रहण कराता है। शिक्षा का कॉलोनी की एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग हो गया जिसके चलते आरोपी शिक्षक का विवाहिता के घर आना जाना हो गया। आरोप है कि शनिवार की रात्रि में आरोपी शिक्षक ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। रविवार को विवाहिता के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विवाहिता की बरामदगी की भी मांग की है पुलिस ने पीड़ितों की तारीफ पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

