शिक्षक दिवस पर कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिये किया गया सम्मानित
शिक्षक दिवस पर कला के क्षेत्र में मालवीय इंटर कॉलेज के कला अध्यापक डॉ0 अनिल कुमार सैनी को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिये किया गया सम्मानित
शिक्षक दिवस पर कला के क्षेत्र में मालवीय इंटर कॉलेज के कला अध्यापक डॉ0 अनिल कुमार सैनी को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिये किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेंद्र कुमार जी द्वारा जिले के 10 प्रधानाचार्य एवं 21 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 विकास कुमार प्रधानाचार्य एस.डी.इंटर कॉलेज मीरापुर के द्वारा आयोजित किया गया। यह भव्य कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में संपन्न हुआ। 21 अध्यापकों में महामना मालवीय इंटर कॉलेज के कला अध्यापक डॉ0 अनिल कुमार सैनी को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने, जैन पी जी कॉलेज, मुजफ्फरनगर की शोध पुस्तक में प्रकाशित हुए शोध पत्र, एवं ललित कला अकादमी लखनऊ व कलांगन सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला एवं विद्यालय स्तर पर अनेक कलात्मक गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, विद्यालय में किए गए नवाचार कार्य आदि के सफल आयोजन के लिए शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश, भोपा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, डीएवी कॉलेज के सुनील शर्मा, एसडी इंटर कॉलेज के सोहन पाल, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्य डॉ कंचन प्रभा, दीपचंद ग्रेन चेंबर के प्रधानाचार्य विजय शर्मा, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रविंद्र दहिया, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिओम व संजय भटनागर संदीप कौशिक संजीव जावला आदि उपस्थित रहे।


