देश
Trending

शाह की आज तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जनसभा,2 दिन में चार राज्यों का दौरा

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में अच्छी-खासी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने हेतु राजनीतिक मिशन के तहत आज रात तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।

हवाई अड्डे पर एक संक्षिप्त स्वागत के बाद शाह होटल जाने से पहले अपनी कार से उतरे हवाई अड्डे के सामने एक संक्षिप्त रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए।

शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नीचे उतरे और हाथ हिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच, एक मामूली हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
शाह हालाँकि अपने रोड शो के बाद होटल के लिए रवाना हो गए, जहाँ वे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं, उद्योग जगत, फिल्मी हस्तियों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के अन्य लोगों से मिलेंगे।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक होटल में रात्रिभोज बैठक में उनका लगभग 25 हस्तियों से मिलने का कार्यक्रम है। कल सुबह, भाजपा नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद शाह दक्षिण चेन्नई लोकसभा के चुनाव प्रभारियों के साथ पार्टी की कोर समिति की बैठक में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button