uttar pradesh

शाही जामा मस्जिद में फेंका गया जानवर का कटा हुआ सिर, मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश

उत्तर प्रदेश के आगरा में उस सयम हड़कंप मच गया, जब शाही जामा मस्जिद परिसर में एक जानवर का कटा हुआ सिर मिला। नामाज पढ़ने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जब सुबह जानवर का कटा हुआ सिर देखा तो वह आग बबूला हो गए। समुदाय में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे 
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने पूछा कि किसी ने जानवर का सिर लेकर आते हुए किसी को देखा है। इसके इलावा उन्होंने लोगों से कई और जरूरी सवाल किए। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। मस्जिद में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगालने शुरू किए

कैमरों में दिखा एक युवक
पुलिस ने मस्जिद में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों में एक युवक दिखाई दे रहा है, जो जानवर का सिर लेकर आता दिख रहा है। युवक ने अपने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ना का भरोसा दिलाया है। वहीं, लोगों से अराजक तत्वों की साजिश को कामयाब न होने देने की अपील की गई। फिलहाल, भारी संख्या में पुलिस तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button