देश
Trending

शाहीन बाग में चला MCD का बुलडोजर,सामने लेटे लोग कर रहे विरोध

MCD के बुलडोजर जैसे ही शाहीन बाग पहुंचे, हंगामा शुरू हो गया। कार्रवाई के विरोध में लोग बुलडोजरों के सामने लेट गए।

नई दिल्ली। दिल्ली में करीब दो साल पहले नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से देशभर में शुर्खियों में आया शाहीनबाग आज फिर हल्ला-हंगामे के दौर में है। MCD के बुलडोजर जैसे ही शाहीन बाग पहुंचे, हंगामा शुरू हो गया। कार्रवाई के विरोध में लोग बुलडोजरों के सामने लेट गए। कुछ जगहों पर लोग सड़कों पर ही धरने पर बैठ गए। यहां आज से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना है।

दिल्ली पुलिस से फोर्स मिलने के बाद दक्षिण दिल्ली MCD ने अगले 5 दिनों तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके मुताबिक, आज यानी 9 मई को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएमसी के अध्यक्ष, मध्य जोन, राजपाल सिंह ने बताया कि अभियान में बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है और यह अभियान संगम विहार इलाके के एमबी रोड पर करणी सिंह शूटिंग रेंज से शुरू हुआ तथा यह अलग अलग इलाकों में 13 मई तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button