Entertainment
Trending

शाहरूख खान ने पूरी की डंकी के पहले शेड्यूल की शूटिंग

शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का एलान किया था। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं।मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो में पंजाब के एक गांव की नकल करते हुए एक बड़ा सेट बनाया गया था, जहां फिल्म का एक बड़ा हिस्सा सेट किया गया है

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का एलान किया था। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं।मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो में पंजाब के एक गांव की नकल करते हुए एक बड़ा सेट बनाया गया था, जहां फिल्म का एक बड़ा हिस्सा सेट किया गया है। शाहरूख ने यहां एक फनी सॉन्ग की शूटिंग भी कर ली है, जिसे गणेश आचार्य ने कोरियाग्राफ किया है। गाने की शूटिंग चार दिनों तक चली।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने फिल्म डंकी का पहला शेड्यूल कंप्लीट कर लिया है। शाहरुख और हिरानी जुलाई में फिल्म डंकी के इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए रवाना होंगे। वे लगभग एक महीने के लिए बुदापेस्ट और लंदन में शूटिंग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button