देश

शासन-प्रशासन बना भय और उत्पीड़न का प्रतीक : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर देहात जनपद में मां-बेटी के जिंदा जलकर मौत की घटना पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शासन-प्रशासन को लेकर भय और उत्पीड़न का प्रतीक बताया है।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि शासन-प्रशासन जब अभय एवं निर्भय की जगह भय और उत्पीड़न के प्रतीक बन जाएं तो समझ लेना चाहिए उनका अंत निकट है।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह ट्वीट उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में रुरा तहसील में प्रशासन और पुलिस के सामने मां-बेटी की जलकर मौत की घटना सामने आने के बाद आया है। घटना के दौरान प्रशासनिक अमला अतिक्रमण खाली कराने गया था। इस मामले में उप जिलाधिकारी समेत 39 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button