मुजफ्फरनगर शामली

शामली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कांधला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मेडिकल कैम्प और पौधारोपण

शामली। 7 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, शामली ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कांधला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत मेडिकल कैम्प आयोजित किया।

कैम्प का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं में पर्सनल हेल्थ और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में उपस्थित 300 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच डॉक्टर स्वाति गुप्ता ने की और उन्हें सेनेट्री पैड वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्या कविता जयजान ने किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, इसके बाद डॉक्टर स्वाति ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जानकारी दी। एनजीओ ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने भी बालिकाओं को स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

जेंडर स्पेशलिस्ट श्री कुलदीप शर्मा ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टाप केंद्र की सुविधाओं, और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों (1098, 102, 108, 112, 181, 1090, 1076) की जानकारी दी।
महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोर्डिनेटर श्री सदफ खान ने बाल विवाह के दुष्परिणाम और सजा के प्रावधानों की जानकारी दी और छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रांगण में 20 पौधे लगाए गए। इनमें अर्जुन, चम्पा, चितवन कुंजी, जामुन, नीम, इमली, गुठेल और अन्य पौधे शामिल थे।

कार्यक्रम में एनजीओ ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी और मोहम्मद शावेज़ कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अगले कार्यक्रम में 9 फरवरी 2026 को श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, लाक मं2 में किशोरी क्लब की स्थापना की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button