मुजफ्फरनगर शामली

शामली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना में आयोजित किया गया क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैराना में आज क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आशा, आशा संघनी और एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सशक्तिकरण और वित्तीय लाभों के प्रति प्रशिक्षित करना था, ताकि वे अपने ग्राम स्तर पर योजनाओं के लाभार्थियों को जागरूक कर सकें। कार्यक्रम में कुल 225 स्वास्थ्य कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

जिला मिशन कोर्डिनेटर सदफ खान ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ और फॉर्म भरने की प्रक्रिया बताई गई।

जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और इसका उद्देश्य हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को चिकित्सा, परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएँ प्रदान करना है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे सक्रिय है। जेंडर स्पेशलिस्ट सागर वर्मा ने 102, 108, 112, 181, 1090, 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बालों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी दी और बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा संबंधित सजा के प्रावधानों के बारे में बताया। उपस्थित कार्यकत्रियों ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी ली।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आगामी 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांधला में कन्या जन्म उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button