शामलीः जनेश्वर मिश्रा ने समाजवादी आन्दोलन को प्रेरणा दी-सुधीर पंवार

गढ़ीपुख़्ता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रखर समाजवादी नेता एवं भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले में कई स्थानों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनकी स्मृति में गोष्ठियों का आयोजन किया।
प्रमुख कार्यक्रम समाजवादी शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष विद्या प्रकाश शर्मा के कादरगढ स्थित कार्यालय पर आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि छोटे लोहिया के रूप में विख्यात जनेश्वर मिश्रा जी न केवल समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे बल्कि उन्होंने समाजवादी विचारधारा के नेताओं की एक पूरी पीढ़ी तैयार की थी,पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी उन्हीं की पहल पर चुनावी राजनीति में आए थे।
ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जहां कहीं भी जुल्म और अन्याय होता था वहां पर विरोध करने के लिए मिश्रा जी पहुंच जाते थे,उन्होंने जनता को निरंकुश सत्ता के विरोध के लिए तैयार किया।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्रा पार्क बनवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
समाजवादी शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष विद्या प्रकाश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है,अखिलेश यादव जी की सरकार में ही सभी वर्गों के हित और सम्मान सुरक्षित रहेंगे।
कार्यक्रम में मास्टर जनेश्वर प्रसाद शर्मा,राहुल पुण्डीर,आनंद प्रकाश शर्मा,कर्णपाल शर्मा,दीपक शर्मा,पन्टू शर्मा,मुल्कीराज शर्मा,हरीश शर्मा,अशोक शर्मा,राकेश शर्मा,अनित शर्मा,श्रीओम शर्मा,अजय धीमान,सुशील धीमान,राजबीर कश्यप,कपिल कश्यप,मनोहर सिंह,महक सिंह,मकसूद राणा अभिषेक शर्मा,शमशाद,ठाकुर शांतनु इमरान मलिक भूपेंद्र सैनी,चौधरी योगराज सिंह,तासीन मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




