crime
Trending

शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

हरिद्वार। अवैध हथियारों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दबंगई दिखाने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में लक्सर क्षेत्र के ग्राम खेडी़ खुर्द में शादी समारोह में एक व्यक्ति के तमंचा लहराने और तंमचे को लेकर डिस्को कर आम जनता में भय व्याप्त कर दबंगई दिखाने की कोशिश की। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना का पुलिस टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपित मनीष निवासी ग्राम खेड़ी खुर्द लक्सर जिला हरिद्वार को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button