Gujarat
Trending

शादी के 8 साल बाद पत्नी को पता चला, पहले महिला था पति, जानें फिर क्या हुआ?

इंटरनेट पर आपने एक से बढ़कर एक अतरंगी खबरों के बारे में सुना होगा. लेकिन यकीनन इस खबर के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल ये मामला गुजरात के वड़ोदरा का है

गुजरात। इंटरनेट पर आपने एक से बढ़कर एक अतरंगी खबरों के बारे में सुना होगा. लेकिन यकीनन इस खबर के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल ये मामला गुजरात के वड़ोदरा का है. एक पत्नी ने अपने पति पर शादी के 8 सालों के बाद बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है. लेकिन पति इस आरोप से किनारा करता नजर आ रहा है.

ये कपल 2014 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधा था. पत्नी के मुताबिक पति ने उससे खुद की सेक्सुअलिटी की बता छुपाकर रखी. लेकिन पति इस आरोप के तर्क में अपनी सफाई पेश करते हुए कहता है कि पत्नी को शादी से पहले ही सब कुछ बता दिया गया था. पति के मुताबिक पत्नी को ये तक बताया गया था कि उसे जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी करानी होगी जिसके तीन स्टेज तब बाकी थे.

पत्नी के अनुसार उसे ये बात शादी के 8 सालों के बाद पता चली है. आपको बता दें कि डॉ विराज वर्धन ने आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी की बेटी को गोद लिया है. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक विराज कहते हैं कि शादी से पहले उनकी पत्नी ने घर की मांग पूरी न होने पर सगाई तोड़ दी थी. विराज ने इस बात को स्वीकार किया कि वो बचपन से एक महिला थे और शादी से पहले उन्होंने अपने जेंडर को बदलवा लिया.

पुलिस ने विराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पत्नी के मुताबिक उससे सच छुपाकर शादी कराई गई थी. आपको बता दें कि विराज की पत्नी के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी जिसके बाद ये दोनों एक ऑनलाइन मैट्रीमोनियल साइट पर मिले. पत्नी का कहना है कि उनके बीच कभी भी पति-पत्नी जैसे रिश्ते बने ही नहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button