Uncategorized
Trending

‘शादी की उम्र’ को लेकर मंत्री का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने ली चुटकी

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के 'शादी की उम्र' संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर कांग्रेस ने चुटकी ली है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के ‘शादी की उम्र’ संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर कांग्रेस ने चुटकी ली है।
सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री श्री शाह एक मंच पर ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर लड़के की उम्र 50 साल हो जाए और उसकी शादी ना हो, तो आसपास के लोग खुसर-पुसर करने लगते हैं। इसके साथ ही वे कटाक्ष के लहजे में और भी बातें बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में कैसे कैसे नगीने भरे हुए हैं। मंत्री किस तरह की भाषा का उपयोग करते हुए ऐसा भाषण दे रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘क्या ये ऐसा बोलकर अपने ही भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं…..?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button