राज्य
Trending

शहर के विभिन्न क्षेत्रों के पार्कों में आज भी भरा पड़ा है बारिश का पानी पानी से उठनी शुरु हो गई है दुर्गंध, क्षेत्रवासी हैं परेशान-नगर निगम करे समाधान


गुडग़ांव (अशोक) : करीब एक पखवाड़ा पूर्व हुई मानसून की बारिश
से कई क्षेत्रों में हुए जलभराव से अभी तक भी शहरवासियों को राहत नहीं
मिल पाई है। शहर के विभिन्न पार्क आज भी जलभराव की समस्या का सामना कर
रहे हैं। जिससे क्षेत्रवासियों का पार्कों में घूमना भी बाधित हो गया है।
सैक्टर 9 व 10 तथा आस-पास के क्षेत्रों स्थित पार्कों में आज भी पानी भरा
हुआ है और बारिश का यह पानी अब सडऩा भी शुरु हो गया है, जिससे दुर्गंध भी
उठ रही है। आस-पास के लोगों का जीना भी दुश्वार हो गया है, लेकिन नगर
निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि नगर निगम प्रशासन
ने पार्कों में पंप लगाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास
अवश्य किया है, लेकिन यह प्रयास अधिक सफल नहीं हो सका है। क्योंकि
पार्कों से निकाले गए बारिश के पानी को सडक़ पर ही छोड़ दिया गया, जिससे
सडक़ पर जलभराव हो गया और आने-जाने वाले लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना
करना पड़ा। अब सडक़ पर भरा हुआ यह पानी भी सडऩा शुरु हो गया है और दुर्गंध
आनी शुरु हो गई है। सैक्टर 9ए क्षेत्र स्थित कुछ आवासीय सोसायटियों के
सीवर भी उफनकर सडक़ों पर बह रहे हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों को सीवर
के गंदे पानी से निकलना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि
क्षेत्र की समस्याओं का अस्थायी समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासी सुकून
की जिंदगी जी सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button