शहर के पॉश एरिया सुभाष नगर में लड़की पर धारदार हथियार से हमला, जानिए फिर क्या हुआ
पुलिस साथ में रहने वाले युवको को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, प्रारंभिक जांच में अलीराजपुर निवासी घायल युवती मार्केटिंग कंपनी में कर रही थी काम, मोबाइल पर शहर नहीं छोड़ने की मिल रही थी धमकी
खंडवा। शहर के पॉश एरिया सुभाष नगर में एक लड़की को मुंह में कपड़ा बांध कर पहुंचे युवको ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 अचेत अवस्था में लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना रविवार की रात नौ बजे की है।
बताया गया कि खंडवा स्थित आनंद में एक मार्केटिंग कंपनी में रुखसार शेष (21) नाम की लड़की काम करती थी। कंपनी दो दिन पहले इंदौर शिफ्ट हो गई। शहर छोड़कर कर्मचारी भी इंदौर जाने की तैयारी में थे। इस बीच लकड़ी के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया कि तूं शहर नहीं छोड़ना। अगर ऐसा करेगी तो जान से मार दूंगा। कुछ देर के बाद ही रविवार की शाम मुंह में कपड़ा बांधकर पहुंचे युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुर सुन आसपापस के लोग पहुंचे तब तक हमलावार भाग खड़े हुए। सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची। अस्पताल में भर्ती कराया।
सीएपसी ने शुरू की जांच
अलीराजपुर निवासी रुखसार शेष (21) पिता शेख उद्दीन ढाई साल से आनंद नगर एरिया में स्थित कावेरी विहार में पुरुषोत्म के मकान में किराए पर रहती थी। रात करीब आठ बजे लड़की पर मुंह में कपड़ा बांधे युवको ने हमला कर दिया। लड़की को हाथ समेत कई अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। सीएसपी ने बताया कि अलीराजपुर की लड़की कावेरी बिहार में पुरूषोत्म के घर में किराए पर ढाई साल से रहती थी।

पुलिस लड़की के साथ नौकरी करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में लड़की के साथ मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाला अमन पवार नाम का युवक बता रहा है कि वह उसे वह बहन की तरह मानता था। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया है कि रूखसार शेष के फोन पर दो तीन दिन से धमकी भरे फोन आ रहे थे। जिसे लेकर वह परेशान थी। घटना के कुछ देर पहले भी फोन आया था।
पुलिस लकड़ी के नंबर पर काल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस संपर्क करने वाले नंबरों की डिटेल निकाल रही है।
वर्जन
सुभाष नगर में लकड़ी पर चाकू से किसी ने हमला कर दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है।



