शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: मधुसूदन मिस्त्री ने दी बड़ी जानकारी
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मची उथल-पुथल के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मची उथल-पुथल के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने कहा कि थरूर मिले, उन्होंने चुनाव को लेकर सवाल जवाब किए, वो सन्तुष्ट हो गए।

उन्होंने कहा कि, 24 को किसी को भेजकर पर्चा मंगवाएंगे। लगता है वो लड़ेंगे। गहलोत लड़ते हैं तो वो अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रह सकते हैं, लेकिन पार्टी और वो तय करेंगे, मेरा कोई लेना देना नहीं। राहुल समेत भारत जोड़ो यात्री पोस्टल बैलेट के जरिए वोट दे सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले गहलोत ने कहा कि मुझे कांग्रेस की सेवा करनी है। जहां भी मेरा उपयोग है, मैं वहां तैयार रहूंगा…अगर पार्टी को लगता है कि मेरी मुख्यमंत्री के रूप में जरूरत है, या अध्यक्ष के रूप में ज्यादा जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा।गहलोत ने कहा कि अगर मेरा बस चले तो मैं किसी पद पर नहीं रहूं। मैं राहुल गांधी के साथ सड़क पर उतरूं और फासीवादी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलूं।



