Uncategorized
Trending

शनिवार को सेंट जोसेफ कॉलेज में होगा पर्यावरण कवि सम्मेलन

बुधवार को पर्यावरण धर्म समिति के तत्वाधान मे आगामी शनिवार को होने वाले पर्यावरण कवि सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक मीटिंग पर्यावरण धर्म समिति के तहसील कार्यालय पर आयोजित की गई l

सरधना (मेरठ) l बुधवार को पर्यावरण धर्म समिति के तत्वाधान मे आगामी शनिवार को होने वाले पर्यावरण कवि सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक मीटिंग पर्यावरण धर्म समिति के तहसील कार्यालय पर आयोजित की गई l मीटिंग मे कार्यक्रम को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई l
कार्यक्रम संयोजक जीशान कुरैशी ने कहाकि यह कार्यक्रम सेंट जोजेफ डिग्री कॉलेज सरधना के प्रांगण मे 26नव. को सुबह 10बजे से प्रारम्भ होगा जिसमे देश के जाने माने दर्जनों कवि व कवियित्री अपना काव्य पाठ करेंगे l संस्था अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल ने बताया कि कविसम्मेलन मे अंतराष्ट्रीय कवियित्री डा. शुभम त्यागी, डा. रचना सिंह वनिया, रामकुमारी, व नीलम मिश्रा तरंग काव्य पाठ करेंगी,, जबकि डा.ईश्वर चंद गंभीर, योगेश समदर्शी, सुल्तान सिंह सुल्तान, चंद्र शेखर मयूर, इरशाद बेताब आदि कवि काव्य पाठ करेंगे l उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन मे कुछ छात्रा भी अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत करेंगी l
मीटिंग मे मा. दीपक शर्मा, शाहवेज अंसारी, डी के सिरोही, रविंद्र सिंह एडवोकेट, सचिन गर्ग एडवोकेट, डा. महेश सोम, संयम पांचाल आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button