crime
Trending

व्यापारी से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी

गुजरात में सूरत शहर के महिधरपुरा क्षेत्र में दो व्यापारियों से 23 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के महिधरपुरा क्षेत्र में दो व्यापारियों से 23 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शिवम टावर प्रमुख पार्क निवासी कपड़ा व्यापारी महेशभाई च. पटेल (48) ने मामला दर्ज करवाया है कि राधे क्रिष्ना सारीज नामकी दुकान के प्रोपराइटर गणेशसिंग न. चडाणा, उनके साथी रविभाई और श्रवणभाई ने उनसे तथा उनके मित्र जगदीशभाई वि. पटेल की अलग-अलग फर्म से अलग-अलग समय पर 29 नवंबर 2021 से आज तक कुल 23,01,751 रुपये का ग्रे कपड़ा खरीदा था। ग्रे कपड़े की खरीदी के रुपये उन्हें नहीं दिए और दुकान बंद करके फरार होकर उनके साथ 23 लाख एक हाजर 751 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button