
पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के विल्लियानुर शहर में 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान विल्लियानुर में सोम्बेट के निवासी सेल्वम के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि सेल्वम ने मंगलवार रात 11 बजे विल्लियानूर शहर से गुजर रही पुड्डुचेरी-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
सूत्रों ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने खुदकुशी करने का कारण से की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।




