Uncategorized

वीतराग स्वामी कल्याण देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास कराए

वाणिज्य प्रवक्ता पीयूष वर्मा ने बताया कि योग शरीर में उर्जा उत्पन्न करता है। तथा दैनिक योग करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं

मुजफ्फरनगर। वीतराग स्वामी कल्याण देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास कराए। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक मुनेश चंद्र त्यागी (एडवोकेट) ने शिविर का उद्घाटन किया महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व समझाया उन्होंने कहा कि योग करने से हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। अतः हमें अपने जीवन में योग को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर अमरीश कुमार ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए दैनिक कार्यों से निवृत होकर हम सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग करने से हम सभी प्रकार के विकारों से बच सकते हैं जिसका लाभ हमें दैनिक जीवन में मिलता है,भूगोल प्रवक्ता हरीश कुमार ने बताया कि बच्चे मोबाइल फोन,टीवी,लैपटॉप का निरंतर प्रयोग कर रहे हैं। जिससे उनकी मानसिक शक्ति क्षीण हो रही है। योग के माध्यम से मानसिक शक्ति को मजबूत बनाया जा सकता है। वाणिज्य प्रवक्ता पीयूष वर्मा ने बताया कि योग शरीर में उर्जा उत्पन्न करता है। तथा दैनिक योग करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं व स्वाध्याय में मन एकाग्र रहता है,इस अवसर पर शाकिर अली, निशि चौधरी,विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button