crimeदेश-विदेश
Trending

विरोध प्रदर्शन के दौरान जलाई गई पवित्र पुस्तक कुरान

ईरान ने स्वीडन के लिंकोपिंग शहर में एक प्रदर्शन के दौरान मुसलमानों की पवित्र पुस्तक कुरान जलाने की निंदा की हैं।

तेहरान। ईरान ने स्वीडन के लिंकोपिंग शहर में एक प्रदर्शन के दौरान मुसलमानों की पवित्र पुस्तक कुरान जलाने की निंदा की हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने रविवार कहा, “ इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान एक डेनिश नस्लवादी और चरमपंथी तत्व द्वारा स्वीडन के लिंकोपिंग शहर में पवित्र कुरान की प्रति जलाने की कड़ी निंदा करता है।”
उन्होंने इस्लामोफोबिया फैलाने, धर्मों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के विचार को कमजोर करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ पलुदान के प्रदर्शन की निंदा की। खतीबजादेह ने यह भी उम्मीद जताई कि स्वीडन के अधिकारी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्वीडन में राजनीतिक पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुरान की प्रति जलाए जाने के बाद वहां हुई हिंसक झड़प में अधिकारियों पर हमला किया और पुलिस कारों को आग लगा दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button