Uncategorized
Trending

विमेंस हेल्थ एंड वेलनेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का हुआ आयोजन

बागपत(विपुल जैन)। दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विमेंस हेल्थ एंड वेलनेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमे प्राचार्य डॉ वीरेन्द्र सिंह , डॉ गौरव मोंगा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

डॉ मोंगा ने बताया कि हम यह हमेशा से सुनते आए है कि एक नारी जब शिक्षित होती है तो अपने पूरे परिवार को शिक्षित करती है , पर वह सबका ध्यान तो रखती है परन्तु कभी हमने इस ओर ध्यान दिया की वह स्वयं का कितना ध्यान रख पाती है तो आज जो यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है यह महिलाओं के लिए विशेष है क्योंकि जहां वह दूसरों का ध्यान तो रखती है पर उसे सबसे पहले स्वयं का ध्यान रखना आवश्यक है। आजकल बहुत सी ऐसी बीमारियां है जिनसे महिलाएं अज्ञानता के कारण जागरूक नही है और कही ऐसी भी है जिससे शर्मिंदगी के कारण वह दूसरों को बता भी नही पाती, पीसीओडी, पीसीओएस जैसी गंभीर बीमारियां आज महिलाओं में बढ़ती जा रही है। जिनका समय पर इलाज करना जरूरी है।और डॉक्टर मोंगा ने इन बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है और इनका क्या इलाज है यह सभी बताया ताकि सभी जागरूक हो सके और इन बीमारियों से समय रहते बचा जा सके। प्राचार्य जी बताया कि आज महिलाएं सभी प्रकार के क्षेत्र में आगे हैं परंतु कही कही आज भी ग्रामीण परिवेश में महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत नही होती हमेशा दूसरों का ध्यान रखती है इसलिए उन्हें अपना ध्यान पहले रखना आवश्यक है,और जब तक घर में महिला ही स्वस्थ नही होगी तो पूरा परिवार कैसे स्वस्थ होगा। इसलिए महिलाओं को इस ओर भी ध्यान रखना आवश्यक है। डॉ अमित ने बताया कि महिलाओं को अपनी परेशानियों को खुल कर सबके सामने बताना चाहिए, ताकि समय रहते उसका इलाज हो सके। डॉ ओमवती ने बताया कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज का निर्माण करती है और स्वस्थ परिवार से ही स्वस्थ राष्ट्र बनता है। डॉ नमिता जैन कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि आज हमे इस वर्कशॉप से बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई जिनसे हम सभी अनभिज्ञ थे और जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। सेमिनार में प्रीति, नमिता , साक्षी, तन्नु , लक्ष्मी , पूजा, शिवानी का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button