विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी
जिला अग्रणी बैंक, केनरा बैंक बागपत द्वारा केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बागपत में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
बागपत। जिला अग्रणी बैंक, केनरा बैंक बागपत द्वारा केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बागपत में
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शूटर दादी प्रकाशी तोमर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुई और उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। एलडीएम राजेश पंत द्वारा कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए देश के ध्वज का महत्व बताया। ध्वज का सम्मान करने को कहा गया। निदेशक आरसेटी शशी कुमार यादव द्वारा पीपीटी के माध्यम से आयोजित प्रदर्शनी को सभी लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा बॉबी शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से निवेदन किया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े तथा हम सब राष्ट्रीय ध्वज को फहराते समय ओर उसके बाद उसके सम्मान का ध्यान रखे। इस अवसर पर प्रकाशी तोमर ने कहा कि देश को निरंतर प्रगति पथ पर ले जाना ही हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर पौरुष शर्मा कैनरा बैंक बागपत, सुनील कुमार एसबीआई बागपत, विपिन कुमार इंडियन बैंक, विशाल तोमर भूमि विकास बैंक, अनुज कुमार, धीरज कुमार, रूपल चौहान, अश्विनी एवम समस्त बैंकर्स तथा महिलाओं ने भाग लिया।


