विनायक चतुर्थी: आज इन राशि वालों पर गणेश जी करेंगे सुख-समृद्धि की बारिश
आम तौर पर मजबूत सितारा आपके कदम तथा पक्ष को दूसरों पर प्रभावी रहेगा, स्कीमें प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।
मेष: आम तौर पर मजबूत सितारा आपके कदम तथा पक्ष को दूसरों पर प्रभावी रहेगा, स्कीमें प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

वृष: प्रापर्टी के किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलेगा, शत्रु कमजोर तेजहीन रहेंगे, बड़े लोग भी साफ्ट तथा मेहरबान रहेंगे।

मिथुन: कामकाजी भागदौड़ अच्छा रिटर्न देगी, कामकाजी कामों को आप उत्साह हिम्मत के साथ निपटा सकेंगे, मगर संतान की तरफ से परेसानी रह सकती है ।
कर्क: मिट्टी, रेता, बजरी, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, यत्न करने पर कोई सरकारी मुश्किल हल होगी।
सिंह: धार्मिक कामों में शामिल होने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, वैसे हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
तुला: सितारा व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने तथा हर फ्रंट पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा, मगर स्वभाव में क्रोध का असर बना रहेगा।
कन्या: सितारा उलझनों झमेलों को उभारने वाला है, इसलिए आपको हर फ्रंट पर फूंक-फूंक कर कदम उठाना ठीक रहेगा, नुक्सान का डर।
वृश्चिक: सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान, प्रभाव, दबदबा बना रहेगा, मगर सेहत के बिगड़ने तथा पांव फिसलने का डर।
धनु: शुभ कामों में ध्यान, हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी, कामकाजी व्यस्तता भी बनी रहेगी, आम तौर पर मुश्किलों पर आपका कंट्रोल बढ़ेगा।
मकर: सितारा सेहत के लिए ढीला, खान-पान में सावधानी रखनी ठीक रहेगी, लिखत-पढ़त का काम भी आंखें खोल कर करना ठीक रहेगा।
कुम्भ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।
मीन: शत्रु नुक्सान पहुंचाने तथा आपकी टांग खींचने का कोई भी मौका हाथ से न जाने देंगे, इसलिए उनसे फासला रखना फ्रूटफुल रहेगा।

