टॉप न्यूज़राजनीति
Trending

विधायक राजपाल बालियान ने सरकार पर साधा निशाना

रालोद विधायक राजपाल बालियान ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

बुढ़ाना। 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर जीत हासिल करने वाले रालोद विधायक राजपाल बालियान ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए प्रशासन पर आरोप लगाया है। राजपाल बालियान ने बुढ़ाना प्रशासन पर मुस्लिम समाज के प्रति दुश्मनों वाला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। राजपाल बालियान ने ट्वीट किया कि अब इस तरह का बर्ताव नहीं चलेगा, अगर सुधार नहीं होता तो हम जनता के साथ सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ेंगे। लेकिन अन्याय नहीं होने देंगे।

बता दे, कि राजपाल बालियान बुढ़ाना विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्यपाल बालियान ने भारी मतों से विजय हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button